Loading...

संगड़ाह में हादसा, सड़क पर खड़ी कार खाई में लुढ़की, महिला की मौत

Shailesh Saini • 16 Nov 2024 • 1 Min Read

शिलाई के पंजौड़ गांव की 68 वर्षीय सैना देवी के रूप में हुई पहचान

HNN News संगड़ाह

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सड़क किनारे खड़ी कार अचानक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान उपमंडल शिलाई के पंजौड़ गांव की 68 वर्षीय सैना देवी के रूप में हुई है।

उधर, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. हादसा बीती रात कालथ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार उपमंडल संगड़ाह के तहत आने वाले गांव कालथ के पास देर रात एक कार (एचपी01एन- 0319) अचानक खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर पर चोटिल हुई थी, जिसे उसके परिवार के लोग इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन ले जा रहे थे।

यहां गाड़ी से सभी लोग ढाबे पर खाना खाने के लिए उतर गए। इस बीच महिला गाड़ी के साथ गहरी खाई में जा गिरी बताया जा रहा है कि गाड़ी यहां ढलान पर खड़ी थी. संभवतया, गाड़ी की हैंड ब्रेक न लगने से ये हादसा हुआ।

उधर, डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि मृतक महिला के आश्रितों को 25000 रुपए की तुरंत राहत राशि जारी की गई है।