लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संजय निरुपम बोले- केंद्र सरकार देश मे ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का कर रही दुरुपयोग

PRIYANKA THAKUR | 13 जून 2022 at 11:35 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर झूठे मामलें बनाकर उनके खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक षडयंत्र के तहत उनके नेताओं को निशाना बना रही है। यह सब भाजपा की कांग्रेस के नेताओं के प्रति उनकी बौखलाहट है।

कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए संजय निरुपम ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी को ईडी के सम्मन को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि असल मे राहुल गांधी भाजपा को बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान से भाजपा बौखलाहट में है। देश की गम्भीर समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा लोगों को भ्रमित करती रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि 1 व 2 जून को उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में जब देश जोड़ो पदयात्रा का फैसला हुआ तो उसके दूसरे दिन ही उनके नेताओं को ईडी के समन आना पूरी तरह उनके नेताओं के खिलाफ एक राजनीतिक षडयंत्र है। निरुपम ने कहा कि केंद्र सरकार देश मे ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। जब भी देश मे चुनाव का समय आता है तो नेताओं या उनके करीबियों के घर इनकी छापा मारी शुरू हो जाती है।

उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में ईडी ने 11000 से अधिक मामलें रजिस्टर्ड किये और केवल 7,8 मामलों में ही दोषी पाए गए। निरुपम ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तहस नहस हो गई है।उन्होंने कहा कि नोटबन्दी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]