Loading...

संजौली मस्जिद : अवैध मंजिलें गिराने के फैसले को चुनौती देगी ऑल हिमाचल मुस्लिम आर्गेनाइजेशन

PARUL 10 Oct 2024 Edited 10 Oct 1 min read

HNN/शिमला

ऑल हिमाचल मुस्लिम आर्गेनाइजेशन ने संजौली मस्जिद की अवैध मंजिलें गिराने के नगर निगम आयुक्त कोर्ट के आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है। संस्था के नेताओं ने बालूगंज मस्जिद में बैठक कर इस संबंध में निर्णय लिया।

संस्था के प्रदेश प्रवक्ता नजाकत अली हाशमी ने कहा कि यह फैसला तथ्यों से परे है और मस्जिद वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी है। उन्होंने दावा किया कि यह मस्जिद अवैध नहीं है और इसके नक्शे के लिए आवेदन किया था, लेकिन नगर निगम ने इसे लंबित रखा।

संजौली मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने कहा कि आयुक्त कोर्ट का फैसला मान्य है और जल्द अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कमेटी अधिकृत है और वक्फ बोर्ड को भी इसकी जानकारी दी गई थी।