Loading...

संजौली मस्जिद विवाद में जिला अदालत का स्टे बरकरार, 5 जुलाई तक नहीं टूटेगी मस्जिद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 30 May 2025 • 1 Min Read

शिमला

अगली सुनवाई 5 जुलाई को, तब तक जारी रहेगा मस्जिद तोड़ने पर प्रतिबंध

संजौली मस्जिद विवाद मामले में जिला अदालत ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मस्जिद को गिराने पर अंतरिम रोक को बरकरार रखा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी, जिसमें वक्फ बोर्ड और नगर निगम कोर्ट के बीच कानूनी बहस की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

एमसी कोर्ट के आदेश पर रोक को दी गई मंजूरी
वक्फ बोर्ड ने शिमला नगर निगम कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें 3 मई को मस्जिद को पूरी तरह अवैध करार देकर गिराने के आदेश दिए गए थे। इससे पहले भी 5 अक्टूबर 2023 को एमसी कोर्ट ने मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने का निर्देश दिया था, लेकिन मस्जिद कमेटी इस आदेश को लागू नहीं कर पाई थी।

26 मई को मिली थी अंतरिम राहत
एमसी कोर्ट के ताजा आदेश के बाद 26 मई को जिला अदालत में हुई सुनवाई में मस्जिद को गिराने पर अंतरिम स्टे लगा दिया गया था। गुरुवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने इसी स्टे को जारी रखने का निर्देश दिया, जिससे फिलहाल मस्जिद को गिराने पर रोक बनी रहेगी।

5 जुलाई को होगी अगली अहम सुनवाई
अब 5 जुलाई को अगली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें अदालत में पेश होंगी, जिसके बाद मस्जिद के भविष्य को लेकर अगला फैसला सामने आ सकता है।