Loading...

संतोषगढ़-ऊना मार्ग पर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रक, काफी देर तक लगा लंबा जाम

Ankita • 19 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

मिनी सचिवालय ऊना के पास संतोषगढ़-ऊना मार्ग पर एक बेकाबू ट्रक दुकान घुस गया। हादसे के दौरान दुकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं मौके पर काफी लंबा जाम भी लग गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पर पुलिस की टीम ने यातायात बहाल करावाया।

जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक पशुओं का आहार लेकर संतोषगढ़ से हरोली के भदसाली की तरफ जा रहा था। इस दौरान संतोषगढ़-ऊना मार्ग पर अचानक ही ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा।

हालाँकि गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत कर यातायात बहाल करावाया। लिहाज़ा पुलिस ने मामले के संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया है।