संदिग्ध परिस्तिथियों में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में ज्वालामुखी के अंतर्गत 65 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्तिथियों में घर के कमरे में मृत अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। बता दें मृतक की चार बेटियां हैं, जिनमें तीन विवाहित हैं, जबकि एक अविवाहित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्वालामुखी की नजदीकी पंचायत मतयाल सिहोरपाई में 65 वर्षीय बुजुर्ग को अपने घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ज्वालामुखी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मिलकर स्थानीय लोगों एवं परिजनों के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फ़िलहाल बुजुर्ग की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी विजय शर्मा ने की है।