संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 26 वर्षीय युवक का शव

HNN/ऊना

जिला ऊना में गगरेट क्षेत्र के पास बणे दी हट्टी खड्ड में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान अमन (26), पुत्र करनैल सिंह, निवासी अंदौरा के रूप में हुई है। पुलसि ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे किसी ने ल्यूमिनस उद्योग के यूनिट नंबर चार के समीप पुल के पास खड्ड में औंधे मुंह एक शव पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हालाँकि मृतक के पिता द्वारा किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक शराब का आदि था। जिससे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि मृतक अमन औंधे मुंह पानी में गिर गया और फिर उठ नहीं पाया।

जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।