संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी, परिजन परेशान…

By PRIYANKA THAKUR Published: 1 Jan 2023, 2:46 PM | Updated: 1 Jan 2023, 2:46 PM 1 min read

HNN / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक 14 साल की किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने का मामला सामने आया है। बेटी के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आरती पत्नी रामचंद्र, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांवटा साहिब में अपने परिवार के साथ रहती है। उनकी एक 14 साल की बेटी भी है। उसने पुलिस को बताया कि 22 दिसंबर को उसकी बेटी घर से दोपहर के समय खेलने के लिए बाहर निकली थी।

शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो उन्होंने अपने स्तर पर बेटी को सारी जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने आसपास के क्षेत्रो में भी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। थक हारकर अब परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई और बेटी को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।