लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ 33 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ankita | 13 फ़रवरी 2023 at 9:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के नादौन शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान नवीन कुमार 33 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार निवासी नादौन के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, नवीन का शव नादौन शहर में पड़ा हुआ था। जब किसी व्यक्ति ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]