लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज…

Ankita | 4 मार्च 2023 at 12:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के नूरपुर नशा निवारण केंद्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक की पहचान रशपाल सिंह (42) निवासी भलूण के रूप तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, रशपाल की तबियत अचानक ही खराब हो गई थी। जिसके चलते उसे नशा निवारण केंद्र में भर्ती करवाया गया था। देर उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ती देख ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उसे दवाई दी। जब अगली सुबह रशपाल की जाँच की गई तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घटना के बाद इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगो के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि पुलिस थाना नूरपुर के प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]