लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ 39 वर्षीय व्यक्ति का शव

PARUL | 18 नवंबर 2023 at 12:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी के करसोग में पाली नाग मंदिर के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की शिनाख्त राजकुमार (39) पुत्र हरि सिंह निवासी गांव बालना के तौर पर हुई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कुछ महिलाएं घास काटने के लिए जा रही थी। इस दौरान उन्होंने मंदिर के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। यह देखकर उनके होश उड़ गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]