संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 16 Dec 2023, 3:58 PM | Updated: 16 Dec 2023, 3:58 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के बड़ोह गांव में रह रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय राधे के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, राधे पिछले लंबे अरसे से बड़ोह गांव में ही रह रहा था। वह मेहनत मजदूरी करता था। वीरवार को वह गांव में ही किसी के घर आया और खाना खाकर खेतों में काम करने चला गया।

रात करीब नौ बजे वह फिर उनके घर आया और खाना खाकर वहीं सो गया। शुक्रवार सुबह वह मृत अवस्था में बिस्तर पर पाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने खबर की पुष्टि की है।