संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल
दूल्हे के घोड़ी चढ़ने से पहले ही उठी भाई की अर्थी
HNN/ ऊना
जिला ऊना में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान बीरबल (35) पुत्र गुरमेल चंद के रूप में हुई है। वहीं व्यक्ति की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, सोहनलाल पुत्र बक्सीराम निवासी रायपुर सहोड़ा की सुबह बारात जानी थी।
इस दौरान शनिवार शाम को दूल्हे के भाई की अचानक तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के चलते वह अपने कमरे में सोने चला गया, जिसके बाद अगली सुबह वह अपने कमरे में अचेत अवस्था पाया गया। जब परिजनों ने उसे कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो वह सब घबरा गए।
इसके बाद परिजनों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीरबल का अंतिम संस्कार करने के बाद दूल्हे को घोड़ी चढ़ाया गया। बीरबल की मौत से क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।