Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 38 वर्षीय महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

By PARUL Published: 16 Feb 2024, 4:42 PM | Updated: 16 Feb 2024, 4:42 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना के मुख्यालय के साथ लगते पीरनिगाह के जंगल में एक 38 वर्षीय महिला का शव मिला है। हालांकि अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों को पीरनिगाह के जंगल में एक महिला का शव मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतका की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।