Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव

PARUL • 10 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के सिराज क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान रोशन लाल 50 वर्ष पुत्र धर्मु गांव भलवाड़ डाकखाना जंजैहली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि जंजैहली में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मृत अवस्था पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की। साथ ही शव को कब्जे में लिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना पांव फिसलने के कारण व्यक्ति की गिरकर मौत होने बताई जा रही है। डीएसपी करसोग तिरुमल राजू साई दत्तात्रेय वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।