संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात साधू का शव, जांच में जुटी पुलिस

सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव

HNN/ऊना

जिला ऊना में सदर थाना के तहत जटपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात साधू का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि रेन शेल्टर जटपुर के पास एक अज्ञात साधू का शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साधू की पहचान को लेकर पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन साधू का कोई पता नहीं चल पाया। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने की है।