संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ऊना
जिला ऊना में चिंतपूर्णी के तहत बधमाणा के जंगल से 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान, 48 वर्षीय किशोरी निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बधमाणा के जंगल में एक स्थानीय व्यक्ति गाय चराने के लिए आया हुआ था, इस दौरान उसे बहुत बुरी महक आई। उसने अपने आस-पास देखा तो किसी व्यक्ति का सड़ा गला शव दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना ग्राम पंचायत के प्रधान सुरम सिंह को दी। पंचायत प्रधान इस बाबत पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक किशोरी चार दिन पहले चिंतपूर्णी से अपने घर हमीरपुर जाने के लिए निकला था। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।