Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

PARUL • 3 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल गोहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। वह कुछ समय से नेहरा पंचायत (चैलचौक) में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल ग्रामीण काफ़ल खाने के लिए पास लगते जंगल में गए थे। इसी दौरान जब वह काफ़ल के लिए पेड़ के पास पहुंचे तो उन्हें गंदी महक आई। जब उन्होंने आस-पास देखा तो वहां गली-सड़ी हालत में एक शव पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान सोनिया और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भिजवाया। साथ ही ममला दर्ज कर जांच शुरू की। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। थाना प्रभारी गोहर लाल चंद ने मामले की पुष्टि की है।