संदिग्ध परिस्थितियों में रेन शेल्टर से बरामद हुआ 50 वर्षीय महिला का शव
HNN/ मंडी
जिला मंडी के जोगिंद्रनगर में एक 50 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला जोगिंद्रनगर की बताई जा रही है। हालांकि महिला की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वहीं महिला की मौत को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर से करीब एक किलोमीटर दूर मंडी पठानकोट हाईवे पर अपरोच रोड के समीप रेन शेल्टर में एक महिला का शव पड़ा हुआ था। जब किसी ने महिला का शव वहां पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीमें घटनास्थल में छानबीन के लिए पंहुच चुकी हैं। हत्या की आशंका को लेकर मंडी से फोरेंसिक टीम भी जोगिंद्रनगर के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने खबर की पुष्टि की है।