Loading...

संदिग्ध हालत में बरामद हुआ व्यक्ति का शव

SAPNA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के कालका-शिमला एनएच पर धर्मपुर और कुमारहट्टी के बीच पट्टा मोड़ के समीप एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। मृतक की पहचान मनोहर सिंह पुत्र राम प्रसाद मोहाली पंजाब के सिलिकोन इंक्लेव 71 हाऊस नंबर 2103 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनोहर सिंह अपने परिजनों के साथ उदयपुर गांव अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था।

जब मनोहर सिंह पट्टा मोड़ पर बस से उतरा तो अपनी पत्नी को कहा कि मैं जल्द ही कुछ सामान लेकर आता हूं। जब मनोहर सिंह काफी देर तक वापिस नहीं लौटा तो उसके परिजन उसकी तलाशी करने के लिए निकले परंतु उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

अगले दिन जब स्थानीय लोगों ने पट्टा मोड़ से उदयपुर जाने वाले रास्ते में मनोहर सिंह का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अजय राणा ने की है।