HNN/ काँगड़ा
उपमंडल के अंतर्गत नगर पंचायत जवाली के वार्ड नंबर-3 में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय अर्जुन खैवत निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है साथ ही मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।
बता दें, अर्जुन खैवत पेटर का काम करता था। जमवाल फिलिंग स्टेशन लव के साथ मार्केट के अंदर स्थानीय लोगों ने अर्जुन खैवत को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। वह जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद इसकी सूचना जवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group