Loading...

संबंधित ग्राम पंचायत सचिव पोलिंग पार्टियों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें- डीसी

Ankita • 30 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 5 नवम्बर को पंचायती राज संस्थाओं के होने वाले उप चुनावों के दृष्टिगत मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां 5 नवम्बर को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएंगी।

उन्होंने संबंधित खंड में पड़ने वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों को पोलिंग पार्टियों के खाने व ठहरने की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि पोलिंग स्टेशन पर पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामान न करना पड़े।

उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि पोलिंग पार्टियां के ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था पर होने वाले व्यय को संबंधित पोलिंग पार्टियां व्यय करेंगी।