Loading...

संयुक्त किसान मोर्चा 9 अगस्त से फिर शुरू करेगा आंदोलन

Ankita • 12 Jul 2024 • 1 Min Read

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने घोषणा की कि वह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत लंबित मांगों को लेकर 9 अगस्त से फिर आंदोलन शुरू करेगा। वर्ष 2020-21 के किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले एसकेएम ने आमसभा की बैठक के एक दिन बाद यह घोषणा की।

किसान संगठन ने कहा कि एसकेएम के साथ केंद्र सरकार के नौ दिसंबर 2021 के समझौते को लागू करने और किसानों की आजीविका को प्रभावित करने वाली अन्य मांगों को लेकर आंदोलन होगा।

किसान संगठन देशभर में 9 अगस्त को ‘भारत छोड़ो दिवस’ की जगह ‘कॉरपोरेट भारत छोड़ो दिवस’ मनाएगा। संगठन ने कहा कि प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ सभी सांसदों को ज्ञापन देने के लिए 16-18 जुलाई के बीच समय मांगा जाएगा।