Loading...

संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर में शास्त्री प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें आवेदन…

PARUL • 5 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में शास्त्री प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थी तीन जून से 15 जुलाई तक कॉलेज आकर प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि कॉलेज में गर्मियों की छुट्टियों का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया। गर्मियों की छुट्टियां 18 जून से 12 जुलाई तक रहेंगी।

लेकिन इस दौरान प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया की तिथि के अनुसार ही प्रवेश के लिए अपना फॉर्म जमा करवाने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी होती रहेगी। 16 जुलाई को प्रथम वर्ष के चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित विद्यार्थी 16 से 19 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।

चयनित विद्यार्थियों की दूसरी मेरिट सूची 20 जुलाई को जारी होगी और इसी दिन वह अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। प्रथम वर्ष के चयनित विद्यार्थियों को उनकी निर्धारित स्थिति के बारे में 22 जुलाई को अवगत करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से कॉलेज के दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया भी 6 जून से 15 जुलाई तक जारी रहेगी। यह विद्यार्थी 20 से 22 जुलाई के बीच अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।