Loading...

सट्टा खेलते दो व्यक्ति गिरफ्तार, 4070 रुपए की नकदी बरामद

Ankita • 21 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस ने सट्टेबाजी करते हुए अलग-अलग जगहों पर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4070 रुपए और दड़ा सट्टा की पर्चियां जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ऊना के मुलाजिम अजनोली रेलवे फाटक के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने पहले मामले में पंजाब के नंगल निवासी बलवंत सिंह को 1510 रुपए और दड़ा सट्टा की पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है।

तो वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने ऊना के बसदेहड़ा निवासी अजय कुमार को 2560 रुपए और दड़ा सट्टा की पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे मामले में पूछताछ कर रही है।