सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, लोगों को भी कर रहे घायल

stray-animals-on-the-street.jpg

HNN/ सोलन

सड़कों पर घूमता बेसहारा गोवंश राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। प्रदेश में आये दिन लोग इनकी चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही गोवंश पशु भी जख्मी हो रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के प्रति प्रशासन भी कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है। बता दे, सड़कों पर घूमता यह गोवंश कभी हादसों का कारण बन रहा है तो कभी यह पशु लोगों को घायल कर रहे हैं।

सड़कों पर घूमते इन पशुओं को बचाने के चक्कर में कई बार वाहन हादसों का शिकार हो जाते हैं जिससे लोगों को अपनी जान तक से हाथ धोना पड़ता है। सड़कों पर पूरी तरह इन पशुओं का बसेरा रहता है। आलम यह है कि कई बार ना केवल वाहन चालको बल्कि राहगीरों का भी सड़कों से निकला बेहद मुश्किल हो जाता हैं।

बात अगर सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की करें तो यहाँ सड़कों पर पशु बैठे रहते हैं। नालागढ़ बाजार में भी आए दिन आवारा गोवंश घूमते हुए नजर आते हैं, जिस कारण लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। बुजुर्ग व बच्चों का बाजार में पैदल चलना मुश्किल बना हुआ है। इतना ही नहीं नेशनल हाईवे बद्दी-नालागढ़ पर काफी संख्या में गोवंश सड़क पर बैठे रहते हैं।