Loading...

सड़क किनारे कंबल में लिपटा मिला नवजात शिशु, अस्पताल में भर्ती

Ankita • 12 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक नवजात शिशु कंबल में लिपटा हुआ मिला है। बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने थाना कुल्लू में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शीतला मंदिर के समीप मुख्य सड़क के किनारे एक खड़ी गाड़ी के नीचे नवजात शिशु को कंबल में लपेट कर रखा गया था। जब किसी ने बच्चे को वहां पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिशु को बरामद कर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती कराया। अस्पताल में शिशु बिल्कुल स्वस्थ बताया जा रहा है। इस मामले के संबंध में पुलिस थाना कुल्लू में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।