सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
HNN/ ऊना
जिला ऊना में सदर थाना के अंतर्गत बहडाला गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से टकरा गई। हादसे में 2 युवकों की जान चली गई है। इसके अलावा एक युवक जख्मी हुआ है।
मृतकों की पहचान संतोष (23) पुत्र रामवीर निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश और विपिन के रूप में हुई है। जबकि सुरेश (28) निवासी निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश जख्मी हुआ है। वहीं पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, संतोष अपने दो दोस्तों विपिन और सुरेश के साथ काम के सिलसिले में नंगल गया हुआ था। इस दौरान नंगल से लौटते समय बहडाला में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी से टकरा गई।
जिसके बाद तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों बुरी तरह जख्मी हुए। घटना के बाद तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्स्कों ने संतोष और विपिन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है।