सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, 27 वर्षीय युवक की मौत

Car-collided-with-a-truck-s.jpg

HNN/ मंडी

मंडी स्थित नेरचौक से नागचाल फोरलेन पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहाँ एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार चालक विकेश ठाकुर (27) पुत्र रामकृष्ण निवासी गांव सोहर डाकघर बरोटी तहसील सुंदरनगर, मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार कार (HP 29A-7286) में सवार होकर विकेश ठाकुर रात के समय श्री बाला कामेश्वर फिलिंग स्टेशन के पास से गुजर रहा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और गाडी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार विकेश ठाकुर की मौत हो गई।