Loading...

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चालक की मौत

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में थाना अंब के तहत नकड़ोह में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की जान चली गई है। मृतक की पहचान यशपाल पुत्र होशियार सिंह निवासी सलूणी जिला, चंबा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, यशपाल बाइक पर सवार होकर नकड़ोह से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुआ।

घटना के बाद उसे अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया गया। उपचार के दौरान यशपाल की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उधर,डीएसपी अंब वसूधा सुद ने मामले की पुष्टि की है।