सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, हालत गंभीर…
HNN/ ऊना
ऊना जिले के मैहतपुर बसदेहड़ा में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद व्यक्ति सड़क पर गिर गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
वहीँ, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 और 187 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सतीश कुमार निवासी पोलियां रणजोध सिह पुत्र कुलदीप सिह निवासी मैहतपुर बसदेहड़ा घर के सामने सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने सतीश कुमार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे में सतीश कुमार बुरी तरह से जख्मी हुआ जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने व्यक्ति को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।