HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर के पुलिस थाना स्वारघाट में पुलिस ने दो युवकों को नौ ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान लक्की निवासी गांव धरा डाकघर स्वाहन तहसील श्री नयनादेवी जी और मुकेश निवासी गांव भुड्ड तहसील बद्दी जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल स्वारघाट के पंजपीरी में गश्त कर रहा था। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पंजपीरी से आगे कुछ दूरी पर दो युवक राहगीरों को चिट्टा बेच रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा तो दो युवक बाइक के साथ सड़क किनारे खड़े थे। पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से नौ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group