Loading...

सड़क किनारे जुआ खेलना पड़ा महंगा, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

SAPNA THAKUR • 31 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के चिंतपूर्णी में 5 लोगों को सड़क किनारे जुआ खेलना महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस दौरान 5 लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। इसके साथ ही उन्हें दोबारा से ऐसा न करने की हिदायत भी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी पुलिस गश्त करती हुई जौड़बड़ बाजार पहुँची। इस दौरान पुलिस की नजर सड़क किनारे बैठे पांच लोगों पर पड़ी जो कि जुआ खेल रहे थे। लिहाजा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई और पांचों को रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

इस दौरान जब जांच की गई तो आरोपियों के कब्जे से 950 रुपए की नकदी भी बरामद हुई। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जुआ खेलते पांच लोगों को काबू किया है जिनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है।