Loading...

सड़क किनारे से बरामद हुई हथियार और नशीली दवाइयों की बड़ी खेप, मामला दर्ज

PARUL • 7 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान सड़क के किनारे से हथियार और नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की है। सभी हथियारों और नशीली दवाइयों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अभी इन हथियारों और नशीली दवाइयों को किसके द्वारा फेंका गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टांडा मेडिकल कॉलेज के पास टांडा रोड पर गश्त कर रही थी। जिस दौरान जब पुलिस की टीम शिव मंदिर के पास पहुंची तो उनकी नज़र सड़क के किनारे रखे दो बैग पर पड़ी। जब पुलिस ने उन बैग की तलाशी तो उन्हें बैग से तीन देसी कट्टे, 40 राउंड, दो चाकू, 5250 अलपराज की गोलियां और एक खाली मैगजीन बरामद हुई।

जिसके बाद पुलिस ने हथियारों और नशीली दवाइयों को कब्जे में लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी। डीएसपी अंकित शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई।