सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी में लगी आग, मामला दर्ज
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के गगल के कंदरेहड़ गांव में सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी में आग लगने का मामला सामने आया है। स्कूटी के मालिक आयुष चौधरी ने इस बाबत पुलिस थाना गगल में शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, आयुष चौधरी ने यह स्कूटी दो माह पहले खरीदी थी।
उन्होंने घर के पास सड़क किनारे स्कूटी खड़ी की थी। इसी दौरान उसको सूचना मिली कि उसकी स्कूटी में आग लग गई है। जब तक वह मौके पर पहुंचा, तब तक स्कूटी जल चुकी थी। गगल थाना के एसआई विनोद ने मामले की पुष्टि की है।
