सड़क क्रॉस कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, जख्मी
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ ऊना
जिला में अंब-ऊना मार्ग पर स्थानीय बाजार में सड़क क्रॉस कर रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सहित दो घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के मुताबिक, दीपक ठाकुर निवासी रोपड़, पंजाब अपने साथी इंद्रवीर सिंह निवासी रोपड़ के साथ अंब बाजार में सड़क क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक ने इंद्रवीर को टक्कर मार दी। हादसे में इंद्रवीर सहित बाइक सवार युवक चोटिल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल भिजवाया गया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उधर, डीएसपी अंब वसुधा सुद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।