सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को ट्रक ने बुरी तरह रौंदा, दर्दनाक मौत

By SAPNA THAKUR Published: 27 Dec 2022, 1:51 PM | Updated: 27 Dec 2022, 1:51 PM 1 min read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। इस दौरान सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को ट्रक ने बुरी तरह से रौंद डाला। हालांकि लहूलुहान अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी अनुसार, 30 वर्षीय संतोष कुमार पटेल पुत्र स्वर्गीय गुलाब चंद पटेल गांव गाय घाट, यूपी एक निजी कंपनी में काम करता था। संतोष कुमार तारुवाला में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रहा था तो तेल के टैंकर ने उसे टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। डीएसपी पांवटा रमाकांत ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।

Tags: