Loading...

सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

PARUL • 14 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में रैड चौक के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां सड़क पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रैड लाईट चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। जिसके बाद उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।