सड़क पर खड़ी स्कूल बस में अचानक लगी आग, अग्निशमन विभाग ने…..
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में सड़क पर खड़ी स्कूल बस में अचानक आग लग गई। हालाँकि गनीमत यह रही की जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में कोई भी मौजूद नहीं था। हादसे के बाद इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। वही पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
बता दें मामला कोलडैम परियोजना क्षेत्र के गांव कसोल में नाला स्थल के पास बने बस स्टॉप का है, यहां सड़क पर खड़ी स्कूल बस में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। जब लोगों ने बस से आग की लपटे उठती देखी, तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बता दें आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।