लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क पर पलटा ईंटों से भरा ट्रक, हादसे में……

Ankita | 26 फ़रवरी 2023 at 10:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला जिला सोलन में कुनिहार-सुबाथू मार्ग पर गंभरपुल के समीप का है, यहां एक ईंटों से भरे ट्रक की ब्रेक फेल हो गई जिस कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ईंटों से भरा एक ट्रक बद्दी नालागढ़ से रामपुर जिला शिमला की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह कुनिहार-सुबाथू मार्ग पर गंभरपुल के पास पहुंचा तो ट्रक की ब्रेक फेल हो गई जिस कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक में सवार सभी लोगों को ट्रक से बाहर निकाला गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें ट्रक में सवार सभी लोग बिल्कुल सुरक्षित है। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]