Loading...

सड़क सुरक्षा व यातायात नियम का पालन विषय पर चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

By Ankita Published: 9 Feb 2024, 9:25 PM | Updated: 9 Feb 2024, 9:25 PM 1 min read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा प्रदेश भर में मनाई जा रहे एक महीने के रोड सेफ्टी अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन पर चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रामकुमार नेगी ,प्रो. सगुन डोगरा ,प्रोफेशन नवीन शर्मा ने जज की भूमिका निभाई, जिसमें प्रथम स्थान रितिका धीमान, दूसरा स्थान संजना व तीसरा स्थान रिधम को चुना गया।

इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य कविता कौशल ने विजेता रहे प्रतियोगियों को शुभकामनाओं के साथ संदेश देते हुए कहा कि विश्व में यातायात के साधनों में हुई क्रांति ने जीवन सुलभ तो बनाया परंतु इसके साथ जुड़े हुए खतरे बहुमूल्य जीवन भी ले सकते हैं।

अतः उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सड़क पर चलते हुए या वाहन चलाते हुए यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें। महाविद्यालय के इको क्लब ,ऊर्जा क्लब, एनएसएस इकाई रेड रिबन ,आपदा और रेड क्रॉस के स्पोर्ट्स क्लब सदस्यों ने भी इसमें हिस्सा लिया।