लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घातक सिद्ध हो रहा गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना- एन.पी. चौहान

PARUL | 23 नवंबर 2023 at 9:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सड़क सुरक्षा सप्ताह पर आयोजित हुई कार्यशाला

HNN/मंडी

लोक निर्माण विभाग मंडी के मुख्य अभियंता एन.पी. चौहान ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में सड़क पर गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना घातक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 50 प्रतिशत हादसे तेज गति से वाहन चलाने के कारण होते हैं। इनमें गलत तरीके से ओवरटेक करना एक बड़ा कारण बनता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वे सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के जेल रोड़ स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे। इस कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंताओं सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

चौहान ने सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए विभिन्न सड़क चिन्हों पर ध्यान देने और सड़क सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की आवश्यकता पर बल दिया।

सड़क सुधार व रखरखाव को लेकर निरीक्षण करते रहें अधिकारी
मुख्य अभियंता ने विभागीय अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सड़कों के सुधार व रखरखाव का समय-समय पर निरीक्षण करते रहने को कहा है। चौहान ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कारणों में सड़कों की स्थिति भी एक बड़ा कारक होती है। इसलिए जरूरी है कि सभी अधिकारी सड़क सुधार व रखरखाव को लेकर समय-समय पर निरीक्षण करते रहें।

उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कानून व नियम बनाए गए हैं, जिसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा प्रशासन व पुलिस विभाग को शक्तियां प्रदान की गई हैं।

कार्यशाला में विभाग के विभिन्न वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहनों का उचित रखरखाव एवं ईंधन की बचत हेतु निर्धारित गति सीमा में गाड़ी को चलाने बारे, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद, नेक व्यक्ति बनने, नशा करके गाड़ी न चलाने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा के अंदर गाड़ी चलाने, लाल बत्ती पार न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने तथा हेलमेट पहनने इत्यादि बारे में जागरूक किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]