Loading...

सड़क से गिरकर खेत में पहुंची बोलेरो, चालक की मौत

Shailesh Saini • 20 Aug 2026 • 1 Min Read

हिमाचल नाऊ न्यूज़ | नाहन

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बोलेरो वाहन सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह निवासी गांव ढाढस, तहसील शिलाई के रूप में हुई है।

पुलिस थाना शिलाई में दर्ज मामले के अनुसार रमेश सिंह निवासी गांव बांदली वीरवार सुबह अपने खेत में काम करने और घास-पत्ती लेने गया था। इसी दौरान उसे नीचे खेत में एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन दिखाई दिया। मौके पर पहुंचकर उसने वाहन का नंबर HP85-4002 देखा, जो प्रदीप सिंह की बोलेरो गाड़ी थी।रमेश सिंह ने वाहन के आसपास जाकर देखा तो झाड़ियों में एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा था।

उसकी पहचान प्रदीप सिंह के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।

Related Topics: