सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़का टैंकर, चालक की दर्दनाक मौत
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के ढली के समीप चुरट नाला में एक टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक के पहचान जयदेव गांव शेरन तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयदेव पानी का टैंकर (HP 63B 0670) लेकर शिमला जा रहा था।
इसी दौरान जैसे ही पानी का टैंकर ढली के साथ लगते चुरट नाला के पास पहुंचा तो चालक अचानक वाहन से संतुलन खो बैठा और टैंकर सड़क से लुढ़ककर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और गहरी खाई में उतरकर स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक को वाहन से बाहर निकाला गया परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था।