सड़क से लुढ़ककर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत तो दूसरा घायल

By SAPNA THAKUR Published: 29 Dec 2022, 11:30 AM | Updated: 29 Dec 2022, 11:32 AM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के नेरवा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जिसमें एक स्विफ्ट गाड़ी के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंसी लाल गांव धमरोली नेरवा गाड़ी (HP08A-6045) में सवार होकर बालक राम निवासी नेरवा के साथ जा रहा था।

इसी दौरान जैसे ही गाड़ी नेरवा से 27 किलोमीटर दूर रोहाना के पास पहुंची अचानक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा जिससे गाड़ी सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंच पाते तब तक बंसी लाल दम तोड़ चुका था जबकि बालक राम बुरी तरह घायल हुआ जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Tags: