सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी टैक्सी, चालक की दर्दनाक मौत
HNN/ मंडी
मंडी स्थित पधर उपमंडल की चौहारघाटी में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान गाड़ी बर्फ से फिसल कर सड़क से नीचे तकरीबन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को चालक टैक्सी (HP01M4290) में सवार होकर वीरेंद्र (34) पुत्र मेघ सिंह निवासी रखोह सरकाघाट के साथ जा रहा था।
इसी दौरान जैसे ही टैक्सी फियुनगलु-धरमेहड़-सुधार मार्ग में धरमेहड़ के समीप तरसावन रोड के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा दोनों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक चालक दम तोड़ चुका था जबकि वीरेंद्र का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। खबर की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है।