सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी ऑल्टो कार, चालक की मौत एक अन्य घायल

By Ankita Published: 17 Feb 2023, 5:04 PM | Updated: 17 Feb 2023, 5:05 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के रामशहर-बैहली धर्माना सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां ऑल्टो कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे नालागढ़ अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। मृतक की पहचान सूरज कुमार (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज एक अन्य व्यक्ति से साथ ऑल्टो कार (HP12 K4950) में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह वैहली कैंची मोड के समीप पहुंचा तो चालक कार से संतुलन खो बैठा।

जिससे कार सड़क से लुढ़क करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी रामशहर बालम सिंह राणा ने की है।