Loading...

सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

SAPNA THAKUR • 19 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

ऊपरी शिमला के रामपुर में गांव निरथ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जिसमे व्यक्ति को अपनी जान गवानी पड़ी। मृतक की पहचान चालक संदीप पुत्र सोहन लाल निवासी गांव कुड़ीधर, तहसील रामपुर के रूप में हुई है जबकि शशिपाल पुत्र शिव राम घायल हुआ है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, टिप्पर में सवार होकर संदीप और शशिपाल सेंज से निरथ जा रहे थे। इस दौरान निरथ के समीप टिप्पर सड़क से लुढ़ककर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया। यहाँ संदीप की मौत हो गई जबकि शशिपाल को आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया है। हादसे की पुष्टि डीएसपी चंद्र शेखर ने की है।