Loading...

सड़क से लुढ़क कर नोगली खड्ड में गिरी कार, आईटीबीपी जवान की मौत

Ankita • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर उपमंडल में एक कार अनियंत्रित होकर नोगली खड्ड में जा गिरी। हादसे में आईटीबीपी जवान की जान चली गई है। मृतक की पहचान मंडी जिला के कोटली निवासी मोहन सिंह (34) पुत्र तारा चंद के तौर पर हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 279,337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी जवान मोहन सिंह और तिली लाल निवासी दत्तनगर रामपुर स्विफ्ट कार में सवार होकर नोगली से दयोटन आईटीबीपी कैंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दयोटन में सूद प्लांट मिक्सचर के समीप जवान कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से लुढ़ककर नोगली खड्ड में जा गिरी।

हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हुआ। कार सवार दूसरे व्यक्ति को हल्की चोटें लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को गंभीर अवस्था में रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान आईटीबीपी जवान की मौत हो गई। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।