लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क से लुढ़क कर सतलुज नदी में गिरी जीप, हादसे में…..

Ankita | 23 फ़रवरी 2023 at 12:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं में पंचायत मल्यावर टोल प्लाजा के पास एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर सतलुज नदी में जा गिरी। जीप में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों व्यक्ति जीप के साथ नदी में ही बह गए है। व्यक्तियों की पहचान आशीष राणा (30) सुपुत्र जय सिंह निवासी गांव मल्यावर व राजेश कुमार (25) पुत्र रोशनलाल गांव मल्यावर के तौर पर हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, आशीष और राजेश कही से जागरण से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह मल्यावर टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तो जीप अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर सतलुज नदी में जा गिरी। पानी का बहाव तेज होने के कारण जीप में सवार दोनों व्यक्ति भी जीप के साथ ही बह गए। पुलिस ने इसकी सुचना एनडीआरएफ की टीम को दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]